ये जादुई पौधे - जुकाम से राहत ही नहीं याददाश्त बढ़ाने में भी मदद करते हैं, जानें गजब के फायदे
घर में पेड़-पौधे लगाना केवल सजावट के लिए ही नहीं, बल्कि आपके घर की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। जानते हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में, जो बीमारियों के इस दौर में आपके घर की आबोहवा सुधारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जब घर में पेड़-पौधे लगाने की बात हो तो पहले बागवानी के एक्सपर्ट बनने की चिंता में न पड़ जाएं। रख-रखाव में कुछ बेहद आसान पौधों को चुनकर भी आप अपने घर को हरा-भरा बना सकते हैं। घर में हरियाली बिखेरने वाले कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें कम से कम देखभाल की जरूरत पड़ती है, लेकिन उनसे आपको ज्यादा से ज्यादा सेहत का फायदा होता है। ऐसे पौधों से आपको जुकाम में राहत से लेकर याददाश्त बढ़ाने जैसे फायदे भी होते हैं। नासा के एक अध्ययन के अनुसार घरेलू पौधे घर की हवा से 87 फीसदी तक विषाक्त तत्वों को साफ कर सकते हैं और, कुछ अध्ययन पहले से ही यह बता चुके हैं कि इनसे एकाग्रता में वृद्धि होती है, उत्पादकता बढ़ती है और सामान्य स्वास्थ्य भी अच्छा होता है। सच तो यह है कि हरियाली को सिर्फ देखने भर से ही दिमाग को सुकून मिलता है और मूड अच्छा हो जाता है। Career in Food S...