सर्दियों में बाल झड़ते हैं? क्या डैंड्रफ से परेशान हैं?, यहां देखें कमाल का इलाज
लहसुन बालों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। लहसुन में सल्फर और सेलेनियम होते हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लहसुन न केवल बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है, बल्कि यह मौजूदा बालों को भी मजबूत बनाता है। लहसुन को पारंपरिक रूप से भोजन में एक अलग स्वाद लाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अलावा, लहसुन को विभिन्न बीमारियों को ठीक करने के लिए औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। स्वस्थ बालों के लिए भी लहसुन बेहद फायदेमंद है। खासकर लहसुन उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी है जो बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है। जानते हैं कि लहसुन कैसे आपके बालों की ग्रोथ में मददगार है। Top career Making Options for women in India and Abroad डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए: लहसुन में एलिसिन एक एंटी-फंगल गुण होता है, जो कवक को मार सकता है। यह ओलिक एसिड से भी संबंधित है, जो रूसी का कारण बनता है। बालों की ग्रोथ के लिए कर्टचा लहसुन बेहद लाभदायक होता है। इसमें विटामिन सी होता है। लहसुन में मौजूद सेलेनियम बल्ड सरकुलेश...