छुहारे का हलवा ; उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा, सर्दी में भी गर्मी का एहसास कराये

हल्वा खाना हर किसी को पसंद होता है। सर्दियों के मौसम में अमूमन घरों में गाजर का हलवा बनाया और खाया जाता है। पर आज जिस हलवे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह शायद ही आपने पहले बनाया या खाया होगा।


 हम बात कर रहे हैं छुहारे के हलवे की, जो टेस्ट के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

सर्दियों के मौसम में छुहारे के हलवे के फायदे

-यह आपको ठंड से बचाता है और हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करता है।

-इसके साथ ही यह आपके शरीर में कभी खून की कमी नहीं होने देता।

-यह प्रतिरोधक क्षमता तथा पौरूष शक्ति को बढ़ाता है। 

छुहारे का हलवा बनाने की सामग्री :

-छुहारा– 200 ग्राम  -दूध– 1/2 लीटर

-शक्कर– 100 ग्राम -कद्दूकस किया हुआ नारियल– 02 बड़े चम्मच

-देशी घी– 04 बड़े चम्मच -बादाम– 10-12 नग,

-काजू– 10-12 नग -इलायची पाउडर– 01 छोटा चम्मच

-किशमिश– 10-12

हलवा बनाने की विधि :

सबसे पहले छुहारों को दूध में 6 घंटे पहले भीगा कर रख दें। अब एक तरफ बादाम और काजू को कतर लें।

 इसके बाद भीगे हुए छुहारों में से चाकू की मदद से बीज निकाल दें। 

अब इसे मिक्सी में डाल कर हल्का दरदरा पीस लें।

अब एक फ्राई पैन में घी डाल कर उसे गर्म करें। फिर आंच को मीडियम कर दें और उसमें छुहारे का पेस्ट डाल कर तब तक पकाएं जब तक उसका रंग सुनहरा न हो जाए। 

अब उसमें शक्कर और दूध डाल दें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए। जब घी अलग होने लगे, तो उसमें बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डाल दें और इसके बाद ढक दें।

 आंच को बंद कर दें। आपका छुहारा का हलवा तैयार है।












                    साभार अमरउजाला.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

टॉप 5 प्रोटीन बेस्‍ड फूड खाएं सेहत बनाएं

मेथी का थेपला ; सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

मधुमेह के रोगियों के लिए सरल घरेलु नुस्खा |

स्टीविया – शुगर और मोटापे में अमृत समान

चिकनगुनिया और मलेरिया का आंतक फैला : मच्छरों को भगाने का सबसे सरल उपाय घर में ही

लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे

शिमला मिर्च का हलवा ; मूंग का हलवा भी हो जाएगा फेल, बस एक बार ट्राई कीजिए

केले के छिलके में समाई पौष्‍टिकता, छिलका भी फल की तरह ही गुणों की खान

Uric Acid Home Remedies ( यूरिक एसिड का घरेलू उपचार) : हाई यूरिक एसिड में रामबाण है धनिया पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल