Posts

बाल झड़ने और रूसी जैसी समस्याओं से निजात देता है अनार का छिलका

                  अनार के फायदे तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है इसका छिलका भी बहुत फायदेमंद हैं। तो अनार खाने के बाद उसका छिलका फेंके नहीं, इस तरह इसका इस्तेमाल करें।                  अनार के छिलकों में भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को मुंहासों व संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। इसके छिलके को सुखाकर तवे पर भून लें। ठंडा होने पर मिक्सर में पीसें और पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। मुंहासे दूर होंगे।                   अनार के छिलके त्वचा में कोलाजन के नुकसान से बचाते हैं जिससे त्वचा पर झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ती हैं। छिलके को सुखाकर पाउडर बनाएं और दूध व गुलाब जल में मिलाकर लगाएं।                   त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखने व नमीं पहुंचाने के लिहाज से यह फायदेमंद है। अनार के छिलकों का पाउडर बनाकर दही में मिलाएं और 10 मिनट तक पैक की तरह चेहरे पर लगाएं और साधारण पानी से साफ करें। ...

खत्म होगा फेफड़ों की जानलेवा बीमारी का खतरा

              लहसुन को रोजाना खाने में प्रयोग करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि इससे फेफड़े की गंभीर बीमारी को सुधारा जा सकता है।  जानिए और फायदे? गर्भवती महिलाओं के गर्भस्थ शिशु का वजन बढ़ाने के लिहाज से भी लहसुन का सेवन फायदेमंद है।              यह शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है और जुकाम व फ्लू से दूर रखने में मदद करता है।               लहसुन में अधिक मात्रा में आयोडीन है जो हाइपोथायरॉइड की समस्या का उपचार करने में मददगार है।                लहसुन में विटामिन सी की अधिकता है जो त्वचा और बालों को सेहतमंद बनाए रखने के लिहाज से फायदेमंद है।                  लहसुन बेहतरीन एस्फ्रोडिक है जिसका सेवन शरीर में रक्त संचार बढ़ाता है और कामेच्छा बढ़ाने में मदद करता है। Keywords : Garlic,Food,Fitness,Health

अकेलेपन को दूर कर देंगी ये आदतें

              सबसे पहले आप अपने अकेलेपन का कारण पता कीजिये। ऐसी कौन सी बात है, कौन सी वजह है जिससे आप इतना परेशान हैं या जिसकी वजह से आप अपने आपको अकेला महसूस कर रहे हैं। फिर उस कारण को, उस वजह को दूर करने का प्रयास करें।                जिन लोगों से बात करने में आपको खुशी मिलती है उनसे बात करें, उनसे मिलें। नए और अच्छे विचारों वाले लोगों से बात करें, मेल जोल बढ़ाएं।                रोजाना कुछ ना कुछ नया पढ़ने की आदत डालें। अपनी पसंदीदा किताबें पढ़े या फिर इंटरनेट पर कुछ समय बिताएं।                 कोई नया काम सीखें या फिर कोई नई भाषा सीख सकते हैं। कोई नई विदेशी भाषा सीखना शुरु करें। समय का सदुपयोग होगा, जानकारी बढ़ेगी और अकेलेपन से भी बचेंगे। Keywords : avoid,loneliness,outdoor,happiness

लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे

            लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे हैं। मुंहासों से लेकर दांतों की चमक तक बरकरार रहती है। जानिए और क्या हैं फायदे?             चारकोल यानि लकड़ी के कोयले से दांतों को चमकाने के अलावा हैंगओवर तक उतारा जा सकता है। जी हां! लेकिन किसी भी लकड़ी के कोयले का प्रयोग नहीं कर सकते। नारियल के खोल या फिर नारियल की लकड़ी से बने चारकोल का प्रयोग करें।             इस चारकोल से मुंहासे से आराम मिलता है। ऐक्टीवेटेड चारकोल में एलोवेरा को मिलाकर मुंहासों पर लगाएं, फायदा होगा।            बहुत तरह के चारकोल बाजार में मौजूद हैं। पाउडर चारकोल को टूथब्रश में लगाकर दांत साफ करें, पीले दांत चमक उठेंगे।            किसी भी कीड़े के काटने पर चारकोल पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाएं, फायदा होगा। Keywords : powder,wood,teeth,pimples

वायग्रा जैसे असरदायक हैं ये फल, नहीं है कोई साइड इफेक्ट

          सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए जिन दवाइयों का प्रयोग होता है उसमें कई तरह के फलों में पाए जाने वाले तत्वों का ही प्रयोग करते हैं।           ऐसे में क्यों ना सीधे उन फलों का खाया जाए जो कामेच्छा को बढ़ाते हैं। जानिए वो कौन से फल हैं जो आपके दांपत्य जीवन को बेहतर बनाएंगे।          तरबूज में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं लेकिन कई शोधों में साबित हुआ है कि तरबूज में कामेच्छा बढ़ाने की शक्ति होती है।           लहसुन भी सेक्स की इच्छा को बढ़ाता है। लहसुस में पाया जाने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड एंजाइम सेक्सुअल परफॉरमेंस को बढ़ता है।           नींबू के रस में पाए जाने वाले तत्व कामेच्छा बढ़ाते हैं।            शोध बताते हैं कि जो पुरूष और महिलाएं महीने में एक बार जिनसंग लेती है उनकी कामेच्छा में बढ़ती है जिससे सेक्स लाइफ बेहतर हुई। Keywords : Food,Fitness,Sexually,Fruits

गुड़ और चना साथ क्यों ?

            कई लोगों को गुड़ के साथ चना खाना पसंद हैं। इसकी वजह है दोनों में मौजूद खूब सारे पोषक तत्व।गुड़ में खूब सारा आयरन होता है।              इसे रोज खाने से खून की सफाई होती है। साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम, सोडियम, मिनरल प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।             वहीं चने में, शरीर के अंदर की गंदगी को साफ करने का गुण होता है। जिससे डायबिटीज, एनीमिया आदि की परेशानियां दूर होती है और यह बुखार आदि में भी राहत देता है।               क्योंकि दोनों में ही आयरन भरपूर होता है इसलिए इसे साथ खाना पसंद करते हैं। एनीमिया यानि खून की कमी से जूझ रहे मरीजों को गुड़ चना खाने की सलाह दी जाती है।                    गुड़ और चना न केवल एनीमिया से बचाता है बल्कि शरीर में जरूरी ऊर्जा की पूर्ति भी करता है। Keywords : Food,Fitness,Care,Health

अमरूद की पत्तियां : सेहत और चेहरे को फायदा

          अमरूद का मौसम है और इसे खाने के कई सारे फायदे। लेकिन क्या आपको पता है कि अमरूद की पत्तियां भी बहुत सेहतमंद और काम की है। जानिए कैसे अमरूद की पत्तियां सेहत और चेहरे को फायदा करती हैं?              अगर मुंहासे निकल आएं हैं तो इसकी पत्तियों का पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे मुंहासों से छुटकारा मिलता है।               अमरूद की पत्तियों से झुर्रियों को दूर किया जा सकता है। इसका पेस्ट तैयार करके रोज प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।                चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो अमरूद की पत्तियों को उबालकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके पानी से दिन में दो बार चेहरे को धोएं।                मुंह से अक्सर बदबू आती हो तो अमरूद की पत्तियां चबाएं, जल्द ही दुर्गंध दूर हो जाएगी। Keywords : Food,Fitness,Guava,Care,Health