खतरनाक बीमारी से करते हैं बचाव नींबू के छिलके

                  गर्मियों में नींबू पानी पीना हो या फिर सलाद में नींबू का तड़का लगाना हो कहीं भी अगर इसका फ्लेवर न हो तो सब कुछ फीका-फीका सा लगता है। नींबू के रस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

              अक्सर लोग नींबू का रस निकालने के बाद नींबू को फेंक देते हैं या यूं कहें कि उसे किसी काम का नहीं समझते। लेकिन आज हम आपको नींबू के छिलके के ऐसे फायदे बताएंगे जिसे जानकर आप दोबारा कभी भी नींबू के छिलके को नहीं फेंकेगें

 कोलेस्ट्रॉल को करता है नियंत्रित

             शरीर में कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा नुकसानदेह होती है। नींबू के छिलके में पॉलीफिनॉल नाम का एक पदार्थ होता है जो शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।

कैंसर से लड़ने की क्षमता
               नींबू का छिलका सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। नींबू के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसमें कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने की क्षमता होती है।


 हड्डियों को करता है मजबूत

               हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है। नींबू के छिलके में कैल्शियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। जो कि न केवल हड्डियों को मजबूत रखता है बल्कि हड्डियों से संबंधित बीमारियों से भी बचाता है।

शरीर को विषैले पदार्थों से बचाता है
               हमारे शरीर में कई विषैले पदार्थ होते हैं जैसे कि टॉक्सिन। शरीर में खट्टा होने की वजह से ये विषैले पदार्थ शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते।

ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित
              नींबू का छिलका आपके दिल का भी खयाल रखता है। छिलके में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है जिसकी वजह से हार्ट सही तरीके से काम करता है। 



keywords - food,fitnes,healthcare,yoga

Comments

Popular posts from this blog

Uric Acid Home Remedies ( यूरिक एसिड का घरेलू उपचार) : हाई यूरिक एसिड में रामबाण है धनिया पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल