अब बटर को भूल जाओगे ; स्लोगन लिखकर वनस्पति घी से तैयार फैट स्प्रेड बेचकर कमा रहे हैंदोगुने तक

            आप मक्खन खाने के शौकीन हैं तो जरा सावधान हो जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि राजधानी में बटर के नाम और दाम पर घटिया गुणवत्ता का फैट स्प्रेड धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। धंधेबाज डिब्बे पर मोटे शब्दों में अब बटर को भूल जाओगे का स्लोगन लिखकर वनस्पति घी से तैयार फैट स्प्रेड बेचकर दोगुने तक मुनाफा कमा रहे हैं। 
         वहीं, एफएसडीए के जिम्मेदार पैकेजिंग एक्ट के खुल्लम खुल्ला उल्लंघन के बाद भी इसकी रोकथाम को लेकर बेखबर बने हैं। फैट स्प्रेड की पैकिंग बटर के प्रमुख ब्रांड से इस हद तक मिलती रखी जाती है कि आम उपभोक्ता धोखा खा जाता है। 

        धंधेबाज बटर की कीमत पर ही दो से लेकर पचास ग्राम तक की पैकिंग में फैट स्प्रेड बेच रहे हैं। वहीं, जब कोई दुकानदार से आपत्ति जताता है तो वह छोटे व आसानी से न पढ़े जाने वाले शब्दों में लिखे फैट स्प्रेड को लिखा दिखाकर अपनी गलती मानने से इंकार कर देता है।

Comments

Popular posts from this blog

टॉप 5 प्रोटीन बेस्‍ड फूड खाएं सेहत बनाएं

मेथी का थेपला ; सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

मधुमेह के रोगियों के लिए सरल घरेलु नुस्खा |

स्टीविया – शुगर और मोटापे में अमृत समान

चिकनगुनिया और मलेरिया का आंतक फैला : मच्छरों को भगाने का सबसे सरल उपाय घर में ही

लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे

शिमला मिर्च का हलवा ; मूंग का हलवा भी हो जाएगा फेल, बस एक बार ट्राई कीजिए

छुहारे का हलवा ; उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा, सर्दी में भी गर्मी का एहसास कराये

केले के छिलके में समाई पौष्‍टिकता, छिलका भी फल की तरह ही गुणों की खान

Uric Acid Home Remedies ( यूरिक एसिड का घरेलू उपचार) : हाई यूरिक एसिड में रामबाण है धनिया पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल