गुड़ को जरूर करें डाइट में शामिल, सर्दी में छू भी नहीं पाएगी कोई बीमारी

जिस चीज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें वो है गुड़, जैसा इसका नाम है उतना ही ये गुणकारी भी होता है। 



सर्दियों में हर किसी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए वरदान माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसके कई महत्व बताए गये हैं। एंटीबॉयोटिक गुणों से भरपूर गुड़ हमारे शरीर में खून की कमी होने से रोकता है।

 इसके साथ ही वह तमाम बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करता है। इसका सेवन हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। 

सर्दी जुकाम का रामबाण इलाज है गुड़



जिन लोगों को सर्दी जुकाम की परेशानी रहती है उनके लिए भी गुड़ बहुत फायदेमंद है। सर्दी जुकाम का इसे रामबाण इलाज बताया जाता है। इसके लिए आप गुड़-तिल की बर्फी बनाकर रख लें और रोजाना इसका सेवन करें। ऐसा करने से शरीर में गर्मी बनी रहने के साथ आपका जुकाम दूर हो जाएगा।


अस्थमा पेशेंट्स के लिए वरदान है गुड़


अस्थमा के पेशेंट्स के लिए गुड़ किसी वरदान से कम नहीं होता। इसके लिए उन्हें रोजाना एक कप घिसी हुई मूली में गुड़ और नींबू का रस मिलाकर 20 मिनट तक पकाकर मिश्रण तैयार करके उसका सेवन करना है। हर दिन इस मिश्रण का एक चम्मच सेवन करने से अस्थमा रोगियों को फायदा पहुंचता है।

फेफड़ों को हेल्दी रखने में फायदेमंद


गुड़ में सेलेनियम होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट का काम करता है। अपनी डाइट में गुड़ को जरूर शामिल करें। यह गले और फेफड़ों को इंफेक्शन से दूर रखता है। इसके साथ ही उन्हें स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

कफ दूर करने में करें मदद


सर्दियों के मौसम में बहुत सारे लोगों को कफ की परेशानी होती है। ऐसे में आप गुड़ की चाय पी सकते हैं, ये आपको इससे निजात दिलाने में मदद करेगी। आप चाहे तो गुड़, अदरक और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। यह आपको कफ के साथ-साथ और भी कई बीमारियों से बचाकर रखने में मदद करता है।

नाक की एलर्जी करे दूर


कई लोगों को बार-बार नाक की एलर्जी हो जाती है। इसके लिए उन लोगों को सुबह खाली पेट 1 चम्मच गिलोय और 2 चम्मच आंवले के रस के साथ गुड़ लेना चाहिए। कुछ दिनों में आपको इसका असर दिखने लग जाएगा।

पाचन शक्ति मजबूत करें


जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या हो उनके लिए गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी है। इन लोगों को खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खा लेना चाहिए। यह आपके पाचन को और भी बेहतर बनाता है। 







                     साभार अमरउजाला.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

टॉप 5 प्रोटीन बेस्‍ड फूड खाएं सेहत बनाएं

सुबह धूप स्नान ; सर्दियों में और भी फायदेमंद

हर सिगरेट आपकी उम्र पंद्रह मिनट घटा देती है : किसी बुरी लत की काट के लिए कोई अच्छी आदत डाल ली जाए

वायग्रा जैसे असरदायक हैं ये फल, नहीं है कोई साइड इफेक्ट

अब बटर को भूल जाओगे ; स्लोगन लिखकर वनस्पति घी से तैयार फैट स्प्रेड बेचकर कमा रहे हैंदोगुने तक

मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए आयुर्वेद के घरेलू उपायों को अपनाना कारगर

शुगर को कैसे करें अपनी जिंदगी से दूर

सर्दियों में हीटर ! समझ लें यह जरूरी बातें, कहीं देर न हो जाय

चिकनगुनिया और मलेरिया का आंतक फैला : मच्छरों को भगाने का सबसे सरल उपाय घर में ही

रोजाना सुबह नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र होता है मजबूत, इसके और भी हैं कई फायदे