आजमाएं ये चमत्कारी नुस्खे, पेट की गैस चुटकियों में होगी ठीक

आज के समय में न सिर्फ बड़े-बूढ़े बल्कि बच्चे और युवा भी पेट में गैस की समस्या से पीड़ित रहते हैं।अगर समय चलते इस समस्या का इलाज नहीं किया जाता तो आगे चलकर यह आपकी सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकती है।


इसे ठीक करने के लिए आपको मंहगी दवाईयों की जरूरत नहीं बल्कि गैस का इलाज किचन में मौजूद इन खास चीजों की मदद से भी किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये गजब के नुस्खे। 

दालचीनी


दालचीनी गैस की समस्या दूर करने में मदद करती है। इसके लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीजिए। आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं। 

अदरक


गैस की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक का सेवन करें। इसके लिए अदरक, सौंफ और इलायची को बराबर मात्रा लें और पानी में अच्छी तरह घोल दें। साथ ही इसमें एक चुटकी हींग भी डालें। दिन में एक-दो बार इसे पीने से आपको आराम मिलेगा। 

नींबू और बेकिंग सोडा


नींबू और बेकिंग सोडा गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करते हैं। एक नींबू के रस में बेकिंग सोडा डालें फिर इसमें पानी तथा थोड़ा और बेकिंग सोडा और मिला लें। इसे अच्छे से घोलने के बाद धीरे-धीरे इसका सेवन करें। आप चाहें तो एक गिलास पानी में सिर्फ बेकिंग सोडा भी डालकर पी सकते हैं।

लहसुन


लहसुन में मौजूद तत्व गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। पानी में लहसुन की कुछ कलियां उबालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और जीरा मिलाएं। इसे छानें और ठंडा होने के बाद पिएं। जल्द ही असर देखने के लिए दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें।

हींग


गैस बनने पर हींग वाला पानी पीने से आराम मिलता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं और इस पानी को दिन में दो से तीन बार पिएं। जल्द ही आपको आराम मिलेगा। अगर हींग का पानी पीने में दिक्कत होती है तो आप हींग में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और पेट पर इसे मलें। कुछ ही समय बाद आपकी गैस की समस्या छूमंतर हो जाएगी।










                            साभार अमरउजाला.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

टॉप 5 प्रोटीन बेस्‍ड फूड खाएं सेहत बनाएं

सुबह धूप स्नान ; सर्दियों में और भी फायदेमंद

हर सिगरेट आपकी उम्र पंद्रह मिनट घटा देती है : किसी बुरी लत की काट के लिए कोई अच्छी आदत डाल ली जाए

वायग्रा जैसे असरदायक हैं ये फल, नहीं है कोई साइड इफेक्ट

अब बटर को भूल जाओगे ; स्लोगन लिखकर वनस्पति घी से तैयार फैट स्प्रेड बेचकर कमा रहे हैंदोगुने तक

मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए आयुर्वेद के घरेलू उपायों को अपनाना कारगर

शुगर को कैसे करें अपनी जिंदगी से दूर

सर्दियों में हीटर ! समझ लें यह जरूरी बातें, कहीं देर न हो जाय

चिकनगुनिया और मलेरिया का आंतक फैला : मच्छरों को भगाने का सबसे सरल उपाय घर में ही

रोजाना सुबह नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र होता है मजबूत, इसके और भी हैं कई फायदे