सेब का सिरका ; त्वचा और बालों के लिए वरदान ही नहीं, महिलाओं के लिए है रामबाण

सेब के सिरके का प्रयोग खाने और सलाद बनाने के लिए करते हैं।


 वहीं, बहुत सारे लोग वजन कम करने के लिए भी इसे पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं की सेहत के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। 

इसमें मौजूद पोषक तत्व कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो खाने को पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

 आइए जानते हैं सेब के सिरके से महिलाओं को होने वाले फायदों के बारे में...

पीएमएस में मददगार


पीरियड्स के दौरान महिलाओं को क्रैम्पेस(पेट में भयानकर दर्द), फूड क्रेविंग, थकावट जैसी चीजें होती हैं। इन सभी परेशानियों से आप सेब के सिरके को अपनी डाइट में शामिल कर दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में 1 छोटा चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं।

हार्मोन्स को बैलेंस रखने में करता है मदद


सेब का सिरका हमारे शरीर में बिगड़े हार्मोन्स को संतुलित रखने में भी मदद करता है। अगर आपको पीसीओएस की परेशानी है तो इसमें भी यह रामबाण का काम करता है। इसके अलावा यह इनफर्टिलिटी को कम करता है।

प्राइवेट पार्ट में इचिंग को कम करता है


वेजाइनल इंफेक्शन और वेजाइनल इचिंग में भी सेब का सिरका काफी मददगार है। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर सेब का सिरका वेजाइना में पीएच को संतुलित रखने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए वरदान


अगर आपको स्किन संबंधित कोई परेशानी है तो इसमें भी सेब का सिरका बहुत फायदेमंद होता है। यह मुंहासों और सिर पर खुजली की समस्या से निजात दिलाता है। इसके सेवन से बाल और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

इसके अलावा अन्य कई तरह की बीमारियों पुरुषों सुक्राणुओं के निर्माण में भी सेब का सिरका वरदान साबित होता है।



                  साभार अमरउजाला. कॉम

Comments

Popular posts from this blog

टॉप 5 प्रोटीन बेस्‍ड फूड खाएं सेहत बनाएं

मेथी का थेपला ; सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

मधुमेह के रोगियों के लिए सरल घरेलु नुस्खा |

चिकनगुनिया और मलेरिया का आंतक फैला : मच्छरों को भगाने का सबसे सरल उपाय घर में ही

लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे

शिमला मिर्च का हलवा ; मूंग का हलवा भी हो जाएगा फेल, बस एक बार ट्राई कीजिए

छुहारे का हलवा ; उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा, सर्दी में भी गर्मी का एहसास कराये

केले के छिलके में समाई पौष्‍टिकता, छिलका भी फल की तरह ही गुणों की खान

Uric Acid Home Remedies ( यूरिक एसिड का घरेलू उपचार) : हाई यूरिक एसिड में रामबाण है धनिया पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल

पूरी सच्चाई चिकनगुनिया के मच्छर की