मक्के का लच्छा पराठा ; सर्दियों में स्वाद ही नहीं सेहत भी रखे फिट

सर्दी मक्के की रोटी की जगह मक्के का लच्छा पराठा ट्राई कीजिए। 



मक्के का ये लच्छा पराठा ना सिर्फ मुंह में पानी ला देगा बल्कि इसका स्वाद आपकी भूख बढ़ाने के साथ-साथ ठंड में आपके शरीर को गरम भी रखेगा। 

आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने की मजेदार रेसिपी।    

मक्के का लच्छा पराठा बनाने की सामग्री


मक्का आटा - 1 कप 


गेहूं का आटा - 1 कप


हरा धनिया - थोड़ा सा बारीक कटा हुआ


घी - 2-3 टेबल स्पून


हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)


जीरा - ½ छोटा चम्मच


नमक - ¾ छोटा चम्मच या स्वादानुसार


तेल - 1-2 छोटा चम्मच

मक्के का लच्छा पराठा बनाने की विधि


मक्का का लच्छा पराठा बनाने के लिए आप एक बाउल में पहले मक्के का आटा और गेहूं का आटा डालें।इसमें 3/4 छोटी चम्मच नमक, 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, बारीक कटा हरा धनिया,  1-2 छोटी चम्मच तेल डाल दें।इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। 

गूंथे हुए आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रखें इससे आटा सैट हो जायेगा।

20 मिनिट बाद आटे के सैट होने पर, हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे को मसल लें।

 गुंथे हुए आटे से थोड़ा सा आटा निकालकर उसकी लोई बना लें। 

लोई को सूखे आटे में लपेटकर पतला परांठा बेलिए।

 बेले हुए पराठे पर थोड़ा सा घी लगाकर चारों और फैलाकर इस पर थोड़ा सा सूखा आटा डालकर इसे भी चारों ओर बेल लें।

चपाती को पतले-पतले स्टेप्स में काटकर एक के ऊपर एक करके रखते जाएं। 

अब इसे रोल करके लोई जैसा बना लीजिए।

 अब इसे सूखे आटे में लपेट कर गोल हल्का सा मोटा बेल कर तैयार कर लीजिए।

पराठा सेकने के लिए तवे को गरम कीजिये। 

थोड़ा घी डालकर चारों और फैलाइए।परांठे को तवे पर डालकर उसे मीडियम आंच पर सिकने दीजिए।

 परांठे के ऊपर की सतह का कलर डार्क होने पर पराठे को पलट दें, और निचली सतह सिकने पर पराठे की ऊपर की सतह पर घी डालकर पराठे के ऊपर फैलाइए।

पराठे को पलटिये और दूसरी सतह पर भी घी डालकर पलटिए। 

पराठे को दोनों ओर से भूरा होने तक सेकिए

। सिका पराठा तवे से उतारकर प्लेट पर रखिये।

 गरमा गरम मक्का पराठा बनकर तैयार है। 

पराठे को चटनी, अचार, दही के साथ परोस सकते हैं। 










              साभार अमरउजाला.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे

सुबह धूप स्नान ; सर्दियों में और भी फायदेमंद

मेथी का थेपला ; सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

मधुमेह के रोगियों के लिए सरल घरेलु नुस्खा |

शिमला मिर्च का हलवा ; मूंग का हलवा भी हो जाएगा फेल, बस एक बार ट्राई कीजिए

टॉप 5 प्रोटीन बेस्‍ड फूड खाएं सेहत बनाएं

छुहारे का हलवा ; उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा, सर्दी में भी गर्मी का एहसास कराये

केले के छिलके में समाई पौष्‍टिकता, छिलका भी फल की तरह ही गुणों की खान

Uric Acid Home Remedies ( यूरिक एसिड का घरेलू उपचार) : हाई यूरिक एसिड में रामबाण है धनिया पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल

पूरी सच्चाई चिकनगुनिया के मच्छर की