भुट्टे का चीला ; सर्दियों में, सेहत और स्वाद का खजाना

सर्दियों में सबको अपनी सेहत की बहुत फिक्र होती है, इन दिनों में त्वचा शुष्क और बेजान हो जाती है। सेहत और स्वाद में मस्त भुट्टे का चीला का  स्वाद लेते हैं-

सामग्री
भुट्टे- दो


बेसन- एक बड़ा चम्मच
हरी मिर्च- दो


लहसुन- दो कली
लौंग- दो


लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
अजवाइन पाउडर- आधा छोटा चम्मच


नमक- स्वादानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार

विधि
भुट्टे को छीलकर उसके दाने निकाल लें। अब इन दानों को मिक्सी में पीस लें। जरूरत पड़े, तो थोड़े पानी का उपयोग भी कर सकती हैं। 


अब इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें। इसमें बेसन, सभी मसाले, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काटकर मिलाएं। 

जरूरत के अनुसार पानी डालकर भुट्टे के चिले के घोल को तैयार करें। 

अब तवे पर तेल डालकर उसे थोड़ा गर्म होने दें। अब उसमें चिले का घोल डालें और गोल आकार में फैलाएं।

 अब इसे मध्यम आंच पर भूरा होने तक दोनों तरफ से पकाएं। 

अब इस पर घी लगाकर सॉस या चटनी के साथ परोसें।

Comments

Popular posts from this blog

टॉप 5 प्रोटीन बेस्‍ड फूड खाएं सेहत बनाएं

मेथी का थेपला ; सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

मधुमेह के रोगियों के लिए सरल घरेलु नुस्खा |

चिकनगुनिया और मलेरिया का आंतक फैला : मच्छरों को भगाने का सबसे सरल उपाय घर में ही

लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे

शिमला मिर्च का हलवा ; मूंग का हलवा भी हो जाएगा फेल, बस एक बार ट्राई कीजिए

छुहारे का हलवा ; उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा, सर्दी में भी गर्मी का एहसास कराये

केले के छिलके में समाई पौष्‍टिकता, छिलका भी फल की तरह ही गुणों की खान

Uric Acid Home Remedies ( यूरिक एसिड का घरेलू उपचार) : हाई यूरिक एसिड में रामबाण है धनिया पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल

पूरी सच्चाई चिकनगुनिया के मच्छर की