चेहरे की नेचुरल चमक रखें बरकरार, पियें रोजाना ये खास जूस और बचायें पैसे

इंसान के लाइफ में इतना ज्यादा प्रेशर होता है, कि वह खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाता है। जिस वजह से उसके चेहरे की नेचुरल चमक खो जाती है।

 चेहरे की चमक वापस लाने के लिए लोग कई तरह के क्रीम लगाना शुरू कर देते है, जिसके बावजूद भी चेहरे की चमक वापस नहीं आ पाती। 


ऐसे में हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रोजाना पीने से आपके चेहरे की नेचुरल चमक बरकरार रहेगी।
 तो आइए जानते हैं उन खास जूस के बारे में...

1. इस जूस को बनाने के लिए आपको 2 गाजर,1 संतरा, 1 चुकंदर, 1 टमाटर और एक नींबू की जरूरत पडे़गी। 

2. सभी फल को एक साथ मिक्स करके ब्लैंड कर जूस तैयार कर लें। आप चाहें तो अदरक भी मिला सकते हैं। अदरक चेहरे पर होने वाले दानों से छुटकारा दिलाता है। चेहरे की चमक को बनाए रखता है। 

3. वहीं गाजर में विटामिन सी पाया जाता है। जो हमारे चेहरे के लिए बहुत लाभदायक है। गाजर में मौजूद प्रोटीन हमारे स्किन पर ग्लो लाता है। 

4. संतरे खाने के अनगिनत फायदे होते हैं। दरअसल संतरा में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जिसे खाने से हमारे स्किन का नेचुरल ग्लो बरकरार रहता है। 

5. चुकंदर खाने से शरीर के अंदर मौजूद गंदा खून साफ हो जाता है जिससे हमारा स्किन हेल्दी बनता है।

 अगर आप भी अपने चेहरे की नेचुरल ब्यूटी बनाएं रखना चाहते हैं, तो रोजाना इस जूस का सेवन करें।

Comments

Popular posts from this blog

Uric Acid Home Remedies ( यूरिक एसिड का घरेलू उपचार) : हाई यूरिक एसिड में रामबाण है धनिया पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल