गर्मी में अपने मेहमानों को सर्व करें मसाला कोल्ड ड्रिंक, जाने घर में बनाने का बेहद आसान तरीका

गर्मी के मौसम में बस दिल करता है कुछ न कुछ ठंडा पीने को मिलते रहे।


 ऐसे में मेहमान आ जाए तो इस बात की टेंशन कि क्या सर्व किया जाए। 

आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे पीने के बाद आपके मेहमान भी आपसे पूछेंगे कि कैसे इस ड्रिंक को तैयार किया है। 

गर्मी में कोल्ड ड्रिंक तो हर घर में होती ही है। हर वक्त कोल्ड ड्रिंक सर्व कर करके बोर हो गए हैं तो क्यों न कोल्ड ड्रिंक के साथ थोड़ा सा ट्विस्ट किया जाए। 
मसाला कोल्ड ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री:
कोक- 2 गिलास
चायपत्ती- 1 टेबल स्पून
चाट मसाला- 1 टेबल स्पून
पुदीना- 1/2 कटोरी
नींबू के स्लाइस- 2
भुना हुआ जीरा- 1/4 टेबल स्पून
नींबू का रस- 1/2
आइस क्यूब- 1 कटोरी
काला नमक- स्वादानुसार

मसाला कोल्ड ड्रिंक बनाने की विधि-
-मसाला कोल्ड ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को दरदरा पीस लें। नींबू के स्लाइस को छोटे-छोटे आकार में काट लें।

-अब गैस पर एक बर्तन में दो गिलास पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो गैस बंद कर इसमें चायपत्ती डालें। पद्रंह मिनट रखने के बाद चायपत्ती को छान लें।

-अब इसमें नींबू रस, चाट मसाला, जीरा पाउडर, थोड़ा सा पुदीना, आइस क्यूब और स्वादानुसार नमक मिलाएं और इसे मिक्सर में हल्का सा घूमा लें।

-अब दो गिलास लें और उसमें 1-2 नींबू के पीस, कुछ पुदीने की पत्तियां और चाय वाला पानी डालें।

-इसमें स्वादानुसार कोक मिलाएं। इसमें नींबू स्लाइस, मिंट और आइस क्यूब डालकर सजाए और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Comments

Popular posts from this blog

लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे

सुबह धूप स्नान ; सर्दियों में और भी फायदेमंद

मेथी का थेपला ; सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

मधुमेह के रोगियों के लिए सरल घरेलु नुस्खा |

शिमला मिर्च का हलवा ; मूंग का हलवा भी हो जाएगा फेल, बस एक बार ट्राई कीजिए

टॉप 5 प्रोटीन बेस्‍ड फूड खाएं सेहत बनाएं

छुहारे का हलवा ; उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा, सर्दी में भी गर्मी का एहसास कराये

केले के छिलके में समाई पौष्‍टिकता, छिलका भी फल की तरह ही गुणों की खान

Uric Acid Home Remedies ( यूरिक एसिड का घरेलू उपचार) : हाई यूरिक एसिड में रामबाण है धनिया पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल

पूरी सच्चाई चिकनगुनिया के मच्छर की