सेहत के लिए वरदान आंवला जूस ( Benefits of Amla) : पोषक तत्वों का राजा के देखें अनेक बड़े फायदे

आंवले को पोषक तत्वों का राजा माना जाता है। आंवले में वो सभी जरूरी मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं जो शरीर को ना सिर्फ स्वस्थ रखते हैं बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी बचाने का काम करते हैं।



 आंवले को डाइट में कई तरीके से शामिल किया जा सकता है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं, इसका जूस पी सकते हैं या फिर अचार या जैम बनाकर भी खा सकते हैं। आंवला हर रूप में आपको फायदा पहुंचाने वाला है।

आंवले में ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स से लड़ने का काम करते हैं।

 आयुर्वेद के अनुसार, आंवले का जूस शरीर की सभी प्रक्रियाओं को संतुलित करता और त्रिदोष यानी वात, कफ, पित्त को खत्म करता है।
 आइए जानते हैं आंवला शरीर को और किन तरीकों से फायदा पहुंचाता है।

भरपूर मात्रा में विटामिन C:
आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जो इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता है।


 आंवला कोल्ड, कफ के अलावा शरीर में वायरल और  बैक्टीरियल इंफेक्शन नहीं होने देता है। 

मुंह के छालों में उपयोगी: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, आंवले का रस खांसी और फ्लू के साथ-साथ मुंह के छालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

 आंवले को एक कारगर घरेलू उपाय की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

दो चम्मच आंवला जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर रोज पीने से सर्दी और खांसी में काफी मदद मिलती है।

 मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए जो चम्मच आंवले के जूस को पानी में मिलाकर उससे गरारे करें।

कोलेस्ट्रॉल को रखता है सही:  नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और शरीर सेहतमंद रहता है।
 इसमें पाया जाने वाला एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट की वजह से दिल सुचारू रूप से काम करता है।

अस्थमा में फायदेमंद:  आंवला सांस की बीमारियों जैसे अस्थमा को सही रखने के साथ-साथ डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है।
 आंवले से पाचनतंत्र भी बिल्कुल सही रहता है।

लिवर को रखता है सुरक्षित:  आंवला में लिवर को सुरक्षित रखने के सारे तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर से सारे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

न्यूट्रिशन ड्रिंक:  विटामिन सी के अलावा आंवले में आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस भी काफी मात्रा में पाया जाता है और इसे एक न्यूट्रिशन ड्रिंक की तरह भी पिया जा सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद:  बालों के लिए आंवला एक दवा की तरह काम करता है। 

हमारे बालों की संरचना 99 फीसदी प्रोटीन का योगदान होता है। आंवले में पाया जाने वाला अमीनो एसिड और प्रोटीन बालों को बढ़ाता है,  झड़ने से रोकता है और जड़ों से मजबूत बनाता है।

दाग-धब्बों को दूर करता है: आंवला जूस स्किन ट्रीटमेंट के काम भी आता है।

 आंवले के रस को रूई में भिगोकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और चेहरे पर चमक आती है।

यह लेख आपको कैसा लगा। कृपया कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखें।

Comments

Popular posts from this blog

लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे