रोजाना सुबह नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र होता है मजबूत, इसके और भी हैं कई फायदे

 रोजाना सुबह उठकर पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके कई फायदे होते हैं, लेकिन सादा पानी पीने की बजाय आप सुबह रोजाना नींबू पानी पी सकते हैं।

 ये आपके वजन को तो नियंत्रित करता ही है, साथ ही इसके कई और फायदे भी होते हैं। नींबू में विटामिन सी और बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। 

नींबू पानी पीने से आप पेट से संबंधित कई परेशानियों से बचे रह सकते हैं। मधुमेह के रोगियों लिए भी एक गिलास सादा नींबू पानी फायदेमंद होता है। 

आइए जानते हैं कि नींबू पानी पीने के क्या स्वास्थ्य फायदे होते हैं.

सुबह उठकर नींबू पानी पीने से आपके शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे आपको लिवर से संबंधित परेशानियां नहीं होती हैं।

 लिवर में जमा होने वाले विषैले पदार्थ भी हमारे शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बढ़ाते हैं। रोजाना नींबू पानी पीने से पेट पर जमी अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है, जिससे आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।

रोजाना सुबह उठकर नींबू पानी पीने से आप फ्रेश महसूस करते हैं। आपको पूरे दिन ताजगी का अहसास होता है। इसलिए आप अपनी सुबह की शुरुआत नींबू पानी से कर सकते हैं।

नींबू पानी में मिनरल्स पाए जाते हैं। नींबू विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन सी और इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे आप कई तरह के रोग और बैक्टीरिया से बचे रहते हैं।

डाययबिटीज के रोगियों के लिए मीठी चीजों का सेवन करना मना होता है। इसलिए उन्हें कई फलों के सेवन और जूस पीने से भी भी मना किया जाता है, क्योंकि फलों में प्राकृतिक रुप से शुगर पाई जाती है।

 लेकिन नींबू पानी मधुमेह के रोगियों के लिए एक फायदेमंद और अच्छा विकल्प है। इससे बिना शुगर के मधुमेह के रोगी अपने शरीर को अंदर से हाइड्रेट बनाए रख सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

टॉप 5 प्रोटीन बेस्‍ड फूड खाएं सेहत बनाएं

मेथी का थेपला ; सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

मधुमेह के रोगियों के लिए सरल घरेलु नुस्खा |

चिकनगुनिया और मलेरिया का आंतक फैला : मच्छरों को भगाने का सबसे सरल उपाय घर में ही

लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे

शिमला मिर्च का हलवा ; मूंग का हलवा भी हो जाएगा फेल, बस एक बार ट्राई कीजिए

छुहारे का हलवा ; उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा, सर्दी में भी गर्मी का एहसास कराये

केले के छिलके में समाई पौष्‍टिकता, छिलका भी फल की तरह ही गुणों की खान

Uric Acid Home Remedies ( यूरिक एसिड का घरेलू उपचार) : हाई यूरिक एसिड में रामबाण है धनिया पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल

पूरी सच्चाई चिकनगुनिया के मच्छर की