Posts

ओट्स ; पेट को स्वस्थ रखने में बेहद फायदेमंद

Image
               ओट्स आसानी से पचने वाला खाद्य पदार्थ है, जो पेट को स्वस्थ रखने में बेहद फायदेमंद है। ओट्स के और भी हैं कई फायदे।                              -ओट्स फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत है। हृदय संबंधी बीमारियां नहीं होंगी, लेकिन तब, जब इसे लो सैचुरेटेड फैट के साथ लेंगे।                   -इसमें कैल्शियम, जिंक, मैग्नीज, आयरन, प्रोटीन और विटामिन-बी व ई भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नयंत्रित रहता है। डायबिटीज में भी इसे खाएं।                  -फॉलिक एसिड होने के कारण बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए भी यह बहुत उपयोगी होता है। गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन करना चाहिए। यह एंटी कैंसर भी है।                  -बीटा-ग्लूकन पाए जाने की वजह से यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता ह...

अब बटर को भूल जाओगे ; स्लोगन लिखकर वनस्पति घी से तैयार फैट स्प्रेड बेचकर कमा रहे हैंदोगुने तक

            आप मक्खन खाने के शौकीन हैं तो जरा सावधान हो जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि राजधानी में बटर के नाम और दाम पर घटिया गुणवत्ता का फैट स्प्रेड धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। धंधेबाज डिब्बे पर मोटे शब्दों में अब बटर को भूल जाओगे का स्लोगन लिखकर वनस्पति घी से तैयार फैट स्प्रेड बेचकर दोगुने तक मुनाफा कमा रहे हैं।           वहीं, एफएसडीए के जिम्मेदार पैकेजिंग एक्ट के खुल्लम खुल्ला उल्लंघन के बाद भी इसकी रोकथाम को लेकर बेखबर बने हैं। फैट स्प्रेड की पैकिंग बटर के प्रमुख ब्रांड से इस हद तक मिलती रखी जाती है कि आम उपभोक्ता धोखा खा जाता है।          धंधेबाज बटर की कीमत पर ही दो से लेकर पचास ग्राम तक की पैकिंग में फैट स्प्रेड बेच रहे हैं। वहीं, जब कोई दुकानदार से आपत्ति जताता है तो वह छोटे व आसानी से न पढ़े जाने वाले शब्दों में लिखे फैट स्प्रेड को लिखा दिखाकर अपनी गलती मानने से इंकार कर देता है।

संभल जाएं 'Momos' के शौकीन ; खाने से पहले जरूर सोच लें

            जगह-जगह इस जंग फूड के स्टॉल लगे रहते हैं जहां पर लोग इसको चटकारे लगाते हुए खाते दिखाई देते हैं। वैसे तो कोई भी junk food सेहत के लिए नुकसान दायक होता है लेकिन अगर बात की जाए मोमोज की तो इसे खाने से पहले दस बार जरूर सोच लें। मैदे की कोटिंग             मैदा शरीर के लिए नुकसान दायक होती है। रोजाना इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधतक क्षमता कमजोर हो सकती है। तीखी चटनी             हरी मिर्च सेहत के लिए अच्छी होती है लेकिन लाल मिर्च पाउडर हानिकारक। मोमोज की चटनी को तीखा बनाने के लिए उसमें लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है जो कि सेहत को नुकसान पहुचाती है। कच्ची सब्जियों की फिलिंग            मोमोज के अंदर कच्ची सब्जियों की फिलिंग की जाती है लेकिन अक्सर दुकानदार इन सब्जियों को भरते वक्त अच्छी तरह से नहीं धोते हैं जो कि unhygienic होता है। पत्तेदार सब्जियों में कीड़े होने की गुंजाइश               ...

खतरनाक बीमारी से करते हैं बचाव नींबू के छिलके

                  गर्मियों में नींबू पानी पीना हो या फिर सलाद में नींबू का तड़का लगाना हो कहीं भी अगर इसका फ्लेवर न हो तो सब कुछ फीका-फीका सा लगता है। नींबू के रस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।               अक्सर लोग नींबू का रस निकालने के बाद नींबू को फेंक देते हैं या यूं कहें कि उसे किसी काम का नहीं समझते। लेकिन आज हम आपको नींबू के छिलके के ऐसे फायदे बताएंगे जिसे जानकर आप दोबारा कभी भी नींबू के छिलके को नहीं फेंकेगें ।   कोलेस्ट्रॉल को करता है नियंत्रित              शरीर में कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा नुकसानदेह होती है। नींबू के छिलके में पॉलीफिनॉल नाम का एक पदार्थ होता है जो शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। कैंसर से लड़ने की क्षमता                नींबू का छिलका सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। नींबू के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसमें कैंसर कोशिकाओं क...

हर रोज़मुट्ठी भर किशमिश खाने के स्वास्थ्य लाभ

किशमिश अपने छोटे आकार की तुलना में अधिक पोषण पैक कर सकते हैं जब अंगूर किशमिश के उत्पादन के लिए निर्जलित होते हैं, तो पोषक तत्व अधिक केंद्रित हो जाते हैं, जिससे मुट्ठी भर किशमिश एक विटामिन, लोहा और पोटेशियम युक्त अमीर नाश्ता बनाते हैं। पोषक तत्वों के अतिरिक्त, किशमिश भी ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है। हर रोज़ किशमिश खाइए किशमिश खाने के सबसे बड़े लाभों में से एक यह है कि वे आपकी कुछ दैनिक अनुशंसित फलों का सेवन करने के लिए एक त्वरित, आसान और स्वादिष्ट तरीका है। महिलाओं को कम से कम 1.5 कप फल खाने चाहिए और पुरुषों के पास 2 कप होना चाहिए, जैसा कि ChooseMyPlate.gov किशमिश के एक छोटे से बॉक्स, जो 1.5 औंस है और 90 किशमिश रखता है, अपने दैनिक फलों की आवश्यकता के एक-आधा कप भरता है, साथ ही इसमें केवल 12 9 कैलोरी और वसा नहीं है। ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट किशमिश के एक छोटे से बॉक्स में 34 ग्राम कार्बोहाइड्रेट में तेजी से ऊर्जा के लिए 26 ग्राम चीनी शामिल है। अगर आप खेल रसायन या अन्य स्पोर्ट्स उत्पादों का उपयोग कार्बोहाइड्रेट जोड़ने और प्रदर्शन को सुधारने के लिए करते हैं, त...

छूमंतर होगी आपकी डायबिटीज, जानें कैसे

          अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और कई जतन करने के बाद भी आपका शुगर लेवल कंट्रोल नही कर पा रहे हैं तो ये धनिये का ये जादुई इस्तेमाल आपको यकीनन राहत देगा। कई बीमारियों को एक साथ जन्म देने वाली बीमारी डायबिटीज वैसे तो बेहद खतरनाक है लेकिन समय पर सही उपचार मिलने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।          आमतौर पर घरों में धनिया का इस्तेमाल मसाले के रुप में खाने का स्वाद बढ़ाने या  फिर छौंक लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन शायद ही कोई ये बात जानता होगा कि कई गुणों से भरपूर धनिया आपके ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।            एक शोध में पाया गया कि जिन डायबिटीज के मरीजों के घरों में खाना बनाने के लिए धनिये के तेल का इस्तेमाल होता था उनके पाचन ग्रंथि में मौजूद बीटा कोशिकाएं अत्यधिक सक्रिय पाई गई। जिन्होंने इंसुलिन का स्तर बढ़ाने में मदद की और इससे ब्लड शुगर कम हो गया।           धनिया के बीज से प्राप्त आवश्यक तेल की मदद से इंसुलिन का स्तर प्राकृतिक रुप से बढ़ ज...

मधुमेह रोगियों के लिए हैं आसन

Image
              लोग आजकल छोटी सी उम्र में ही मधुमेह जैसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। क्या आप जानते हैं कि कुछ खास योगासन की मदद से आप मधुमेह जैसे रोग को खुद से दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं उन योगासन के बारे में जो शरीर में मधुमेह को होने से रोकता है।    कपालभाति    ;  इस योगासन को करने से हमारा तंत्रिका तंत्र पुर्नजीवित होता हैं। इसे करने से मधुमेह रोगियों को बेहद लाभ मिलता है। ये आसन पेट के अंगो को उत्तेजित करके रक्त प्रवाह को अच्छा करता है।  अनुलोम विलोम प्राणायाम  इस आसन में व्यक्ति धीरे धीरे सांस लेता और छोड़ता है। ऐसा करने से शरीर में ऑक्सीजन जाती है। जिससे रक्त संचार में सुधार होता है। बालासन ये आसन देखने में ऐसा लगता है जैसे कोई बच्चा बैठा हुआ हो। ये आसन योग स्ट्रेस बूस्टर है।इस आसन को करने से जांघ और घुटनों में खिंचाव महसूस होता है जो शरीर में स्ट्रेस लेवल को कम करता है। इस आसन को करने से कमर के नीचे के हिस्से में ह...