Posts

Showing posts from October, 2016

बाल झड़ने और रूसी जैसी समस्याओं से निजात देता है अनार का छिलका

                  अनार के फायदे तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है इसका छिलका भी बहुत फायदेमंद हैं। तो अनार खाने के बाद उसका छिलका फेंके नहीं, इस तरह इसका इस्तेमाल करें।                  अनार के छिलकों में भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को मुंहासों व संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। इसके छिलके को सुखाकर तवे पर भून लें। ठंडा होने पर मिक्सर में पीसें और पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। मुंहासे दूर होंगे।                   अनार के छिलके त्वचा में कोलाजन के नुकसान से बचाते हैं जिससे त्वचा पर झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ती हैं। छिलके को सुखाकर पाउडर बनाएं और दूध व गुलाब जल में मिलाकर लगाएं।                   त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखने व नमीं पहुंचाने के लिहाज से यह फायदेमंद है। अनार के छिलकों का पाउडर बनाकर दही में मिलाएं और 10 मिनट तक पैक की तरह चेहरे पर लगाएं और साधारण पानी से साफ करें।                   अनार के छिलकों का पाउडर तेल में मिलाकर सिर पर लगाने से बाल झड़ने और रूसी जैसी समस्याओं से निजात देता है। शैंपू से दो घंटे पहले इससे सिर की मसाज करें। Keywords : H

खत्म होगा फेफड़ों की जानलेवा बीमारी का खतरा

              लहसुन को रोजाना खाने में प्रयोग करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि इससे फेफड़े की गंभीर बीमारी को सुधारा जा सकता है।  जानिए और फायदे? गर्भवती महिलाओं के गर्भस्थ शिशु का वजन बढ़ाने के लिहाज से भी लहसुन का सेवन फायदेमंद है।              यह शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है और जुकाम व फ्लू से दूर रखने में मदद करता है।               लहसुन में अधिक मात्रा में आयोडीन है जो हाइपोथायरॉइड की समस्या का उपचार करने में मददगार है।                लहसुन में विटामिन सी की अधिकता है जो त्वचा और बालों को सेहतमंद बनाए रखने के लिहाज से फायदेमंद है।                  लहसुन बेहतरीन एस्फ्रोडिक है जिसका सेवन शरीर में रक्त संचार बढ़ाता है और कामेच्छा बढ़ाने में मदद करता है। Keywords : Garlic,Food,Fitness,Health