Posts

Showing posts from January, 2019

टेस्टी रबड़ी पराठा ; खाकर तो देखिए, स्वाद भूल नहीं पायेंगे

Image
आज तक कई तरह के पराठे खाए होंगे पर क्या कभी रबड़ी पराठे का स्वाद चखा है आपने, अगर नहीं तो यहां देखिए कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी रबड़ी पराठा।  Top Career Options After Graduation सामग्री 500 ग्राम गेहूं का आटा एक लीटर दूध  500 ग्राम चीनी  आधा छोटा चम्मच इलायची का पाउडर 10 बादाम (बारीक कटे हुए)  5 से 7 केसर के धागे 10 पिस्ता (बारीक कटे हुए)  10 काजू (बारीक कटे हुए)  एक छोटा कटोरी नारियल बूरा  आधा लीटर घी पानी रबड़ी की रोटी में स्टफिंग करके ये पराठा बनाया जाता है Fashion Designing ; A Bright Career Option for Women विधि - सबसे पहले धीमी आंच पर एक कड़ाही में दूध डालकर उबलने के लिए रख दें। - जब दूध में उबाल आने लगे तो कड़छी से चलाते हुए दूध के गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं। - जब दूध की मात्रा 1/3 रह जाए, तब इसमें चीनी डाल दें। - इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, बादाम , पिस्ता, काजू और केसर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। - जब दूध में मलाई की गुठलियां पड़ जाएं तो आंच बंद कर दें। - तैयार रबड़ी को एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दें। रबड़ी की

शिमला मिर्च का हलवा ; मूंग का हलवा भी हो जाएगा फेल, बस एक बार ट्राई कीजिए

Image
हलवे का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के जहन में गाजर, सूजी, आटा, मूंग दाल या फिर बेसन से बने हलवे का ख्याल आने लगता है।लेकिन इन सब चीजों के हलवे से दूर रांची के लोग एक खास तरह के हलवे को खाना बेहद पसंद करते हैं। इस हलवे का नाम है शिमला मिर्च का हलवा।यह बात सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन यहां के लोग शिमला मिर्च का हलवा सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी हलवा।  Why should we choose Career opportunity in Financial Management? सामग्री  1 शिमला मिर्च  1 बड़ा चम्मच  घी  2 कप दूध  4-5 इलाइची  8-10 किशमिश  6-7 बादाम  3-4 अखरोट 11/2 बड़ा चम्मच चीनी  सामग्री  1 शिमला मिर्च  1 बड़ा चम्मच  घी  2 कप दूध  4-5 इलाइची  8-10 किशमिश  6-7 बादाम  3-4 अखरोट 11/2 बड़ा चम्मच चीनी  विधि  सबसे पहले शिमला मिर्च के बीज निकालकर उसे बारीक काट लें।  अब इसे अच्छी पानी से 6-7 बार वॉश कर लें।  शिमला मिर्च की कड़वाहट मिटाने के लिए आप जितनी बारे उसे पानी में वॉश करेंगी उतनी बार उसे अच्छे से निचोड़ें।  ऐसा करने से उसकी सारी कड़वाहट निकल

सर्दियों में साग खाने के फायदे ; जानकर आप भी शुरु कर देंगे खाना

Image
सर्दी में साग खाने के कई फायदे होते हैं। साग में विटामिन, मिनरल, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही साग की तासीर बहुत गर्म होती है। जिसे सर्दियों में खाना अच्छा होता है।  वैसे तो साग को हर सीजन में खाना चाहिए लेकिन सर्दियों में खाने से अनेक फायदे होते हैं।  साग में कैलरी की मात्रा कम होती है वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह लाभदायक है।  जब भी बात साग की होती है उस वक्त सबकी जुबां पर एक ही नाम आता है सरसों का साग, लेकिन मार्केट में कई तरह के साग पाएं जाते हैं। जैसे बथुआ, पालक, चना, मेथी ये सभी साग हमारे सेहत के लिए अच्छे होते है हमें कई बीमारियों से बचाते हैं।  साग में कैलरी की मात्रा कम होती है वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह लाभदायक है।  जब भी बात साग की होती है उस वक्त सबकी जुबां पर एक ही नाम आता है सरसों का साग, लेकिन मार्केट में कई तरह के साग पाएं जाते हैं। जैसे बथुआ, पालक, चना, मेथी ये सभी साग हमारे सेहत के लिए अच्छे होते है हमें कई बीमारियों से बचाते हैं।  सरसों के साग में कैलरी और फाइबर बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। इस

चावल और मूली की खस्ता कचौड़ी ; स्वाद के साथ आपकी परेशानी भी कर देंगी दूर

Image
पार्टी हो या फिर दोस्तों को घर बुलाकर कुछ अच्छा खिलाने का मन, दोनों ही सूरतों में चावल और मूली से बनी ये खस्ता कचौड़ी आपकी परेशानी दूर कर देगी।  खास बात ये कि आप इनका सेवन सफर के दौरान कई दिनों तक कर सकते हैं।  ये बिल्कुल खराब नहीं होंगी।  आइए जानते हैं आखिर कैसे बनाई जाती है गरमा-गरम कचौड़ी।  सामग्री कद्दूकस की हुई मूली- आधा किलो आजवाइन- एक छोटा टीस्पून कलौंजी -आधा टीस्पून हरी मिर्च-बारीक कटी हुई चावल का आटा-तीन सौ ग्राम हरा धनिया- दो चम्मच विधि- सबसे पहले कढ़ाई में आधा कप पानी डालकर इसमें मूली उबाल लें। जब मूली अच्छे से पक जाए तो गैस को मीडियम आंच पर रखकर आधा छोटा चम्मच नमक डालकर मिक्स कर दें।  कढ़ाई को ढककर मूली को पांच मिनट तक उबलने दें। इसके बाद इसमें अजवाइन, कलौंजी, हरी मिर्च और अदरक डाल दें। अब इस चावल के आटे को धीरे-धीरे उबली हुई  मूली में मिला लें। अब इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स करके गैस बंद कर लें। अब इस मिक्सचर को एक बड़े बर्तन में निकालकर ठंडा होने दें।अब अपने हाथों पर तेल लगाकर इसका डो तैयार कर लें। इसके बाद जल्दी इस आटे की कचौडियां बेल लें। अब आ

केले के छिलके में समाई पौष्‍टिकता, छिलका भी फल की तरह ही गुणों की खान

Image
हरा और पका केला दोनों ही खाने में इस्‍तेमाल होते हैं। एक सब्‍जी हो जाता है तो दूसरा फल। मगर क्‍या आप जानते हैं कि केले का छिलका भी फल की तरह ही गुणों की खान होता है। Top Career Options After Graduation  केले के छिलके में भारी मात्रा में न्यूट्रीयंट्स होते हैं, साथ ही यह वजन कम करने में भी मददगार होते हैं।  इसमें जरूरतमंद विटामिन जैसे बी-6 और बी-12 के अलावा मिनरल्स, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, जो आपकी पाचन क्रिया को ठीक करने में काफी मदद करता है।  आइए नजर डालते हैं केले के छिलके में समाई पौष्‍टिकता पर  आइए डालते हैं एक नजर - -    केले के छिलके में विटामिन-ए पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत कर इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।  -    इसमें लुटीन होता है, जो आंखों में मोतियाबिंद होने से रोकता है।   -    केले के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंटस होने के साथ विटामिन-बी, खासतौर से विटामिन-बी-6 की मात्रा होती है।  -    इसमें घुलने वाले और न घुलने वाले फाइबर होते हैं, जो पाचन क्रिया के कार्य को धीरे कर, शरीर से कोलेस्टेरॉल को कम करते हैं. 

बासी रोटी ; डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की दुश्मन, बिना किसी डर के खाएं बासी रोटी

Image
अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि रात का बचा खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। बात अगर गेंहू की रोटी की करें तो आप रात की बची बासी रोटी बिना किसी डर के साथ खा सकते हैं। रोटी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं।जिसकी वजह से भोजन पचने में आसानी रहती है।  रोज सुबह बासी रोटी दूध के साथ खाने से शरीर के कई रोग भी ठीक हो जाते हैं।  आइए जानते हैं बासी रोटी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं।  डायबिटीज शुगर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बासी रोटी काफी कारगर होती है। इसके लिए हर रोज फीके दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करें। ऐसा करने से व्यक्ति का शुगर कंट्रोल रहता है।  ब्लड प्रेशर ठंडे दूध में बासी रोटी 10 मिनट तक भिगोकर रख दें। दूध में भिगी हुई इस रोटी को सुबह नाश्ते में खाएं। अपनी पसंद के अनुसार दूध वाली इस रोटी में आप चीनी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। इसके अलावा ऐसा करने से गर्मियों में शरीर का तापमान भी सही बना रहता है।   तनाव दूर पेट खराब रहने की वजह से अगर अक्सर आपको तनाव रहता है तो दूध के साथ

वैज्ञानिकों ने खोजा खुजली का उपचार, सिर्फ लाइट दिखाने भर से हो जाएगी खुजली छूमंतर

Image
आप खुजली से अक्सर परेशान रहते हैं! तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। अभी तक आप तरह-तरह के लोशन और क्रीम का इस्तेमाल करते आए हैं, लेकिन अब इसका इलाज एक खास तरह की लाइट से संभव हो सकेगा।  रोम स्थित यूरोपियन आण्विक जीव विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने खुजली के उपचार का एक नायाब एवं प्रभावी तरीका ढूंढ निकाला है। शरीर में खुजली होने पर अब कोई क्रीम या जैल लगाने की जरूरत नहीं होगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि खुजली वाले हिस्से पर एक खास तरह की लाइट दिखाने से खुजली छूमंतर हो जाएगी।  वैज्ञानिकों द्वारा उपचार की इस नई तरकीब का चूहों पर सफल परीक्षण किया जा चुका है। चूहों पर हुए प्रयोग में पाया गया कि इस उपचार के बाद खुजली में कमी देखी गई और चूहों ने खुजली वाले हिस्से को कम खरोंचा।  गंभीर चर्म रोग में खुजली से राहत अस्थाई तौर पर ही मिलती है। यह नया तरीका उपचार को आसान बनाएगा। शोधकर्ताओं ने नए इलाज की उम्मीद में खुजली के वास्तविक कारणों पर फोकस किया, जिसके बाद यह तरकीब सामने आई।  शोधकर्ताओं ने एक केमिकल तैयार किया। यह केमिकल रोशनी के प्रति संवेदनशील है और खुजली-प्रभावित कोशिकाओं को त

चेहरे की नेचुरल चमक रखें बरकरार, पियें रोजाना ये खास जूस और बचायें पैसे

Image
इंसान के लाइफ में इतना ज्यादा प्रेशर होता है, कि वह खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाता है। जिस वजह से उसके चेहरे की नेचुरल चमक खो जाती है।  चेहरे की चमक वापस लाने के लिए लोग कई तरह के क्रीम लगाना शुरू कर देते है, जिसके बावजूद भी चेहरे की चमक वापस नहीं आ पाती।  ऐसे में हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रोजाना पीने से आपके चेहरे की नेचुरल चमक बरकरार रहेगी।  तो आइए जानते हैं उन खास जूस के बारे में... 1. इस जूस को बनाने के लिए आपको 2 गाजर,1 संतरा, 1 चुकंदर, 1 टमाटर और एक नींबू की जरूरत पडे़गी।  2. सभी फल को एक साथ मिक्स करके ब्लैंड कर जूस तैयार कर लें। आप चाहें तो अदरक भी मिला सकते हैं। अदरक चेहरे पर होने वाले दानों से छुटकारा दिलाता है। चेहरे की चमक को बनाए रखता है।  3. वहीं  गाजर में विटामिन सी पाया जाता है। जो हमारे चेहरे के लिए बहुत लाभदायक है। गाजर में मौजूद प्रोटीन हमारे स्किन पर ग्लो लाता है।  4. संतरे खाने के अनगिनत फायदे होते हैं। दरअसल संतरा में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जिसे खाने से हमारे स्किन का नेचुरल ग्लो बरकरार रहता है।  5. चुकंदर ख

बुढापा पास भी न आने दें, आजमाएं ये नेचुरल चीजें और महंगी एंटी-एजिंग क्रीम पर ना बर्बाद करें पैसे

Image
बढ़ती उम्र के निशान हमारे चेहरे पर भी दिखने लगते हैं। हम बढ़ती उम्र से तो दूर भाग नहीं सकते, लेकिन कुछ प्राकृतिक चीजों के जरिए, चेहरे पर दिखने वाले उम्र के निशान को काफी हद तक कम कर सकते हैं।  ऐस्ट्राबैरी बायोसाइंसेज के त्वचा विशेषज्ञ और निदेशक अचल आर्य बताते हैं कि 30 वर्ष के बाद चहरे पर उम्र का असर दिखने लगता है और अधिकांश महिलाएं पहले जैसी जवां त्वचा पाने के चक्कर में एंटी-एजिंग वाली क्रीमों पर हजारों रुपये खर्च करती हैं।  लेकिन कुछ प्राकृतिक तत्वों के जरिए त्वचा को जवां बनाए रखा जा सकता है। जोजोबा ऑयल-  जोजोबा ऑयल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। यह फाइन लाइनों और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारी त्वचा कठोर और सूखी होने लगती है। ऐसे में जोजोबा ऑयल हमारी त्वचा को रिपेयर करता है। इससे त्वचा मुलायम हो जाती है और जवां दिखने लगती है। अनार- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण, अनार शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को बेअसर करता है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग के गुण त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत कर उन्हें पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं। यह झु

घर पर बनाएं पालक कबाब ; सेहत के साथ स्वाद का भी वादा

Image
सर्दी के मौसम में स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी होता है।इस बार सर्दी का आनंद लेते हुए सेहत के साथ घर पर बने पालक के कबाब का लुत्फ उठायें-  सामग्री- पालक के पत्ते 250 ग्राम चना दाल आधा कप लौंग 2 दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा 4-5 काली मिर्च के दाने 2 बड़े चम्मच चावल का आटा आधा कप ब्रेड का चूरा नमक स्वादानुसार तेल कबाब फ्राई करने के लिए कबाब भरने के लिए सामग्री कद्दूकस किया पनीर 100 ग्राम किशमिश 1 बड़ा चम्मच काजू 1 बड़ा चम्मच  काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच नमक स्वादानुसार बनाने की विधि सबसे पहले चने की दाल को पानी में आधे घंटे के लिए भीगो कर रख दें। पालक के पत्तों को साफ करके अच्छे से धोकर बारीक काट लें।  इसके बाद कुकर में दाल, एक कप पानी, लौंग, दालचीनी, कालीमिर्च और नमक डालकर पकाएं। कुकर की एक सीटी के बाद गैस धीमी करके पालक को 5-6 मिनट तक पकाएं।  कुकर ठंडा होने के बाद दाल छानकर पालक के साथ उसे हैंड ब्लेंडर से पीस लें। अब इस मिश्रण में चावल का आटा भी मिला लें। इसके बाद पनीर को कद्दूकस करके उसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, किशमिश और काजू मिला दें।  पालक का मिश्रण लेकर उसे टिक्

भुट्टे का चीला ; सर्दियों में, सेहत और स्वाद का खजाना

Image
सर्दियों में सबको अपनी सेहत की बहुत फिक्र होती है, इन दिनों में त्वचा शुष्क और बेजान हो जाती है। सेहत और स्वाद में मस्त भुट्टे का चीला का  स्वाद लेते हैं- सामग्री भुट्टे- दो बेसन- एक बड़ा चम्मच हरी मिर्च- दो लहसुन- दो कली लौंग- दो लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच अजवाइन पाउडर- आधा छोटा चम्मच नमक- स्वादानुसार तेल- आवश्यकतानुसार विधि भुट्टे को छीलकर उसके दाने निकाल लें। अब इन दानों को मिक्सी में पीस लें। जरूरत पड़े, तो थोड़े पानी का उपयोग भी कर सकती हैं।  अब इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें। इसमें बेसन, सभी मसाले, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काटकर मिलाएं।  जरूरत के अनुसार पानी डालकर भुट्टे के चिले के घोल को तैयार करें।  अब तवे पर तेल डालकर उसे थोड़ा गर्म होने दें। अब उसमें चिले का घोल डालें और गोल आकार में फैलाएं।  अब इसे मध्यम आंच पर भूरा होने तक दोनों तरफ से पकाएं।  अब इस पर घी लगाकर सॉस या चटनी के साथ परोसें।