Posts

Showing posts from September, 2016

अकेलेपन को दूर कर देंगी ये आदतें

              सबसे पहले आप अपने अकेलेपन का कारण पता कीजिये। ऐसी कौन सी बात है, कौन सी वजह है जिससे आप इतना परेशान हैं या जिसकी वजह से आप अपने आपको अकेला महसूस कर रहे हैं। फिर उस कारण को, उस वजह को दूर करने का प्रयास करें।                जिन लोगों से बात करने में आपको खुशी मिलती है उनसे बात करें, उनसे मिलें। नए और अच्छे विचारों वाले लोगों से बात करें, मेल जोल बढ़ाएं।                रोजाना कुछ ना कुछ नया पढ़ने की आदत डालें। अपनी पसंदीदा किताबें पढ़े या फिर इंटरनेट पर कुछ समय बिताएं।                 कोई नया काम सीखें या फिर कोई नई भाषा सीख सकते हैं। कोई नई विदेशी भाषा सीखना शुरु करें। समय का सदुपयोग होगा, जानकारी बढ़ेगी और अकेलेपन से भी बचेंगे। Keywords : avoid,loneliness,outdoor,happiness

लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे

            लकड़ी के कोयले से त्वचा को बहुत से फायदे हैं। मुंहासों से लेकर दांतों की चमक तक बरकरार रहती है। जानिए और क्या हैं फायदे?             चारकोल यानि लकड़ी के कोयले से दांतों को चमकाने के अलावा हैंगओवर तक उतारा जा सकता है। जी हां! लेकिन किसी भी लकड़ी के कोयले का प्रयोग नहीं कर सकते। नारियल के खोल या फिर नारियल की लकड़ी से बने चारकोल का प्रयोग करें।             इस चारकोल से मुंहासे से आराम मिलता है। ऐक्टीवेटेड चारकोल में एलोवेरा को मिलाकर मुंहासों पर लगाएं, फायदा होगा।            बहुत तरह के चारकोल बाजार में मौजूद हैं। पाउडर चारकोल को टूथब्रश में लगाकर दांत साफ करें, पीले दांत चमक उठेंगे।            किसी भी कीड़े के काटने पर चारकोल पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाएं, फायदा होगा। Keywords : powder,wood,teeth,pimples

वायग्रा जैसे असरदायक हैं ये फल, नहीं है कोई साइड इफेक्ट

          सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए जिन दवाइयों का प्रयोग होता है उसमें कई तरह के फलों में पाए जाने वाले तत्वों का ही प्रयोग करते हैं।           ऐसे में क्यों ना सीधे उन फलों का खाया जाए जो कामेच्छा को बढ़ाते हैं। जानिए वो कौन से फल हैं जो आपके दांपत्य जीवन को बेहतर बनाएंगे।          तरबूज में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं लेकिन कई शोधों में साबित हुआ है कि तरबूज में कामेच्छा बढ़ाने की शक्ति होती है।           लहसुन भी सेक्स की इच्छा को बढ़ाता है। लहसुस में पाया जाने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड एंजाइम सेक्सुअल परफॉरमेंस को बढ़ता है।           नींबू के रस में पाए जाने वाले तत्व कामेच्छा बढ़ाते हैं।            शोध बताते हैं कि जो पुरूष और महिलाएं महीने में एक बार जिनसंग लेती है उनकी कामेच्छा में बढ़ती है जिससे सेक्स लाइफ बेहतर हुई। Keywords : Food,Fitness,Sexually,Fruits

गुड़ और चना साथ क्यों ?

            कई लोगों को गुड़ के साथ चना खाना पसंद हैं। इसकी वजह है दोनों में मौजूद खूब सारे पोषक तत्व।गुड़ में खूब सारा आयरन होता है।              इसे रोज खाने से खून की सफाई होती है। साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम, सोडियम, मिनरल प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।             वहीं चने में, शरीर के अंदर की गंदगी को साफ करने का गुण होता है। जिससे डायबिटीज, एनीमिया आदि की परेशानियां दूर होती है और यह बुखार आदि में भी राहत देता है।               क्योंकि दोनों में ही आयरन भरपूर होता है इसलिए इसे साथ खाना पसंद करते हैं। एनीमिया यानि खून की कमी से जूझ रहे मरीजों को गुड़ चना खाने की सलाह दी जाती है।                    गुड़ और चना न केवल एनीमिया से बचाता है बल्कि शरीर में जरूरी ऊर्जा की पूर्ति भी करता है। Keywords : Food,Fitness,Care,Health

अमरूद की पत्तियां : सेहत और चेहरे को फायदा

          अमरूद का मौसम है और इसे खाने के कई सारे फायदे। लेकिन क्या आपको पता है कि अमरूद की पत्तियां भी बहुत सेहतमंद और काम की है। जानिए कैसे अमरूद की पत्तियां सेहत और चेहरे को फायदा करती हैं?              अगर मुंहासे निकल आएं हैं तो इसकी पत्तियों का पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे मुंहासों से छुटकारा मिलता है।               अमरूद की पत्तियों से झुर्रियों को दूर किया जा सकता है। इसका पेस्ट तैयार करके रोज प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।                चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो अमरूद की पत्तियों को उबालकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके पानी से दिन में दो बार चेहरे को धोएं।                मुंह से अक्सर बदबू आती हो तो अमरूद की पत्तियां चबाएं, जल्द ही दुर्गंध दूर हो जाएगी। Keywords : Food,Fitness,Guava,Care,Health

शुगर को कैसे करें अपनी जिंदगी से दूर

           शुगर का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायबिटीज और थॉयराइड जैसी खतरनाक बीमारियां होती हैं, साथ ही यह मोटापे की प्रमुख वजह भी है। शुगर पर नियं‍त्रण            कभी आपने सोचा है कि क्‍यों आप वजन कम करने या एक स्‍वस्‍थ डाइट को लागू करने के कार्यक्रम को अपनाने में असमर्थ रहते हैं। और ऐसा करना आपको बिना बताये शुगर की लत की ओर घसीट रहा है। लेकिन आपकी इस समस्‍या के समाधान के लिए इस स्‍लाइड शो में कुछ ऐसे टिप्‍स दिये गये हैं जो मिठाई के प्रति आपकी लालसा में कटौती कर आपको स्‍वस्‍थ खाद्य पदार्थों की तरफ ले जायेगें।               इस तरह से खाना न केवल शुगर पर अंकुश लगाने में मदद करेगा बल्कि इससे आप बेहतर, हल्‍का और अधिक सक्रिय भी महसूस करेंगे। इसके अलावा यह वजन घटाने के लक्ष्‍य को पाने में भी आपकी मदद करेगा। 2 सप्ताह)                 हमें सबसे ज्‍यादा मात्रा में शुगर पेय पदार्थों से मिलता है, इसलिए सॉफ्ट ड्रिक्‍स, मीठा पानी, कॉफी ड्रिक्‍स, एनर्जी ड्रिक्‍स, फ्रूट ड्रिंक्‍स यह सब हमारे लिए एक अपराधी की तरह है।                 वास्‍तव में एप्‍पल जूस, एप्‍पल फ्लेवर, 100 प्रतिशत स्‍वीटन

पूरी सच्चाई चिकनगुनिया के मच्छर की

                   इस बीमारी का पता पहली बार 1952 में अफ्रीका में चला था। मोजाम्बिक और तंजानिया के सीमावर्ती मकोंडे इलाके में इस बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया था। मच्छर के काटने से होने वाली इस बीमारी के वायरस की पहचान एक बीमार व्यक्ति के खून के नमूने से हुई थी।                    मकोंडे इलाके में स्वाहिली भाषा बोली जाती है जिसमें चिकनगुनिया का मतलब होता है- "अकड़े हुए आदमी की बीमारी।"  जिस व्यक्ति के खून के नमूने से चिकनगुनिया वायरस की पहचान हुई थी, वह हड्डी के दर्द से बुरी तरह अकड़ गया था।                   एक खास प्रजाति का मच्छर ही चिकनगुनिया फैलाता है जिसे एडिस एजेप्टी कहा जाता है, इस मच्छर की पहचान एक जर्मन डॉक्टर जोहान विल्हेम ने 1818 में की थी।                   एडिस एजिप्टी कई बार डेंगू और चिकनगुनिया दोनों के वायरस वाला होता है। लेकिन वैज्ञानिक ये नहीं जान पाए हैं कि उसके काटे किसी व्यक्ति को डेंगू तो किसी दूसरे व्यक्ति को चिकनगुनिया रोग क्यों होता है? ये मच्छर की मर्जी है या व्यक्ति का दुर्भाग्य?                    यह मामूली नहीं बल्कि बहुत ही खतरनाक मच्छर है, जो

कोल्ड ड्रिंक के प्रयोग से बालों को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं

अब तक आप कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल गले को तर करने के लिए करते आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे खूबसूरती में भी इजाफा होता है। कोल्ड ड्रिंक के प्रयोग से बालों को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे होगा?  दरअसल आप कोल्ड ड्रिंक से अपने बालों को धो सकते हैं। इससे बालों को धोने के बाद आप 10 मिनट तक लगा रहने दें। जब 10 मिनट पूरे हो जाए तो शैम्पू कर लें, बालों सूखने के बाद तुरंत फर्क नजर आएगा। कोल्ड ड्रिंक में फॉस्फोरिक एसिड होता है। साथ ही पी एच बैंलेस भी कम होता है जिससे बालों के क्यूटिकल्स कस जाते हैं। बाल मुलायम और कर्ली लगते हैं। तो जब बालों में बाउंस चाहिए तो धो डालें बाल कोल्ड ड्रिंक से। Keywords : care,Food,Fitness,Drink

हरी मेथी है सेहत के लिए चमत्कारिक औषधि

हरी मेथी है सेहत के लिए चमत्कारिक औषधि Green fenugreek wondrous medicine for health मेथी चाहे हरी पत्तियों के रूप में हो, सूखी पत्तियों के रूप में हो या दानों के रूप में हो इसके गुण आपके शरीर पर चमत्कारिक रूप से प्रभाव डालते हैं. आप  सब  मेथी की हरी पत्तियों की सब्जी, पूड़ी, परांठे बनाकर खाते ही होंगे, या किसी भी रसेदार या ग्रेवी वाली सब्जी में कसूरी मेथी के नाम से सूखी पत्तियाँ डालते होंगे, और मेथी दाने तो दाल से लेकर सारी सब्ज़ियों में डलते हैं. लेकिन क्या आप इसके औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं? मेथी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, नियासिन, पोटेशियम, आयरन, और एल्कलॉयड के अलावा डाओस्जेनिन नामक कम्पाउन्ड होता है जिसके कारण ही मेथी गुणकारी बन जाती  है, और स्वास्थ्य से लेकर सौन्दर्य सभी क्षेत्रों में फायदेमंद  है. ये कम्पाउंड एस्ट्रोजन सेक्स हार्मोन जैसा भी काम करता है. इसके अलावा हरी मेथी में पानी, रेशे, वसा, लोहा तथा अल्प मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटाशियम, सोडियम, जस्ता सहित तत्वों ,फास्फोरस खनिज लोहा,तांबा, मैंगनीज, फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन, नियासिन, और फाइबर, और व

स्टीविया – शुगर और मोटापे में अमृत समान

              एक ऐसा आयुर्वेदिक पौधा  है जो डायबिटीज और मोटापे जैसी खतरनाक बीमारी से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है                डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठा खाना जहर नहीं बनेगा बशर्ते वह खाने के तुरंत बाद आयुर्वेदिक पौधे स्टीविया की कुछ पत्तियों को चबा लें। गन्ने से तीन सौ गुणा अधिक मीठा होने के बावजूद स्टीविया पौधे फैट व शुगर से फ्री है। इतना अधिक मीठा होने के बावजूद यह शुगर को कम तो करता ही है साथ ही इसे रोकने में भी सहायक है।             आइये जाने इसके फायदे। 1.स्टीविया बहुत मीठा होता है लेकिन शुगर फ्री होता है। स्टीविया खाने से पैंक्रियाज से इंसुलिन आसानी से मुक्त होता है। 2.आयुर्वेद चिकित्सकों की माने तो यदि रोजाना स्टीविया के चार पत्तों का चायपत्ति के रूप में सेवन किया जाए तो यह शुगर और मोटापे के लिए रामबाण की तरह साबित होगा। 3.मौजूदा समय में शुगर, मोटापा, कैलोरी आदि रोग से राहत पाने लिए अयुर्वेद में तीनों मर्ज के लिए हरबल प्लांट स्टीविया पौधे का उल्लेख किया गया है, जिस पर आयुर्वेद चिकित्सकों को अभी भी विश्वास कायम है। उनकी माने तो स्टीविया साइट न

मधुमेह के रोगियों के लिए सरल घरेलु नुस्खा |

               शूगर के सैकडों अनुभूत नुस्खें है लेकिन आज ऐसा नुस्खा जो कि अनुभूत है, सैकडो़ रोगियो पर आजमाया है| इस योग की खासीयत यह है कि यह नये और पुराने रोगियो को 2-3 महीने प्रयोग करने से सदा के लिए शूगर से मुक्ति दिला सकता है| और अगर भविष्य में फिर कभी भी दिक्कत आये तो फिर दोबारा इस प्रयोग को कर सकते हैं. सही होने पर अपने अनुभव ज़रूर शेयर करें.              इस फारमूले को बनाने की सावधानी यही है कि सारी दवा ताजा ही लेनी है , जो इस प्रकार है – १) नीम पत्र २) जामुन पत्र ३) अमरूद पत्र ४) बेल पत्र ५) आम पत्र ६) गुडमार बूटी ( यह पंसारी से लें, ओर पाउडर बनाकर ही डालें) सबको सामान भाग लेकर धोकर , कूटकर चटनी जैसा,किसी साफ बर्तन मे डालकर, 16 गुना जल (अर्थात अगर उपरोक्त सामन 100 ग्राम है तो पानी 1600 ग्राम)  डालकर धीमी आँच पर रख दें, जब पानी चोथा हिस्सा (अर्थात 400 ग्राम) रह जाए तब उतारकर, ठंडा होने पर, मल छानकर (अर्थात हाथों से अच्छे से घोट कर फिर छान लें) थोड़ी देर के लिए रख दीजिये, जब पानी निथर जाए तो निथारकर रख ले, दवा तैयार है | सुबह खाली पेट 20-50 ml तक लें| इसके बाद आधे घंटे

योगा में बनाए अपना करियर : बढ़ रहे हैं नौकरी के स्कोप

          महीने पहले ही 100 श्रेष्ठ नौकरियों की सूची में योगा इंस्ट्रक्टर को भी शामिल किया गया था।आपको बता दें कि विदेशों में खासकर अमेरिका में योगा का ट्रेंड बढ़ने से वहां योगा इंस्ट्रक्टर के नौकरी के मौके बढ़ रहे हैं।           सैलरी और कम्फर्ट के मामले में योगा इंस्ट्रक्टर को एक अच्छी नौकरी माना जाता है। अमेरिका में एक अनुभवी योगा इंस्ट्रक्टर की सालाना कमाई करीब 42 लाख रुपये तक होती है।           इसी तरह भारत में भी योगा के फील्ड में नौकरी के कई मौके आ रहे हैं। आइए जानते हैं कहां है नौकरियां।           केंद्र सरकार ने फिजिकल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत छठी से दसवीं क्लास के बच्चों के लिए केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में योग को एक ऑप्शनल विषय रखा है। इसके लिए प्रशिक्षित योग शिक्षकों की जरूरत है।            मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्य सरकारों ने सरकारी स्कूलों में योग को एक पूर्ण विषय के रूप में शामिल किया है। इसके लिए भी प्रशिक्षित योगा टीचर्स की काफी संख्या में जरूरत होगी।             कई बड़े प्राइवेट स्कूल भी अब योगा को एडिशनल विषय के रूप में अपने शिड्यूल में शामिल कर रहे

हर सिगरेट आपकी उम्र पंद्रह मिनट घटा देती है : किसी बुरी लत की काट के लिए कोई अच्छी आदत डाल ली जाए

               हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपने मजे के लिए बहुत से काम करते हैं। जिन चीजों को नुकसानदेह कहा जाता है, उन्हें खाते-पीते हैं। जो काम मना किया जाता है, उसे करते हैं। कभी सोचा है कि मजे के लिए किए गए काम से हमें जो लुत्फ आता है, वो होने वाले नुकसान से ज्यादा होता है या कम?                  जैसे कि शराब पीना। डॉक्टर अक्सर लोगों को शराब पीने से मना करते हैं। फिर भी लोग पीते हैं, क्योंकि शराब पीने में उन्हें मजा आता है। बीसवीं सदी के ब्रिटिश उपन्यासकार किंग्सले एमिस ने कहा था कि दुनिया का ऐसा कोई लुत्फ नहीं, जिसे दो साल किसी ओल्ड एज होम में काटने के लिए छोड़ा जाए।                  कहने का मतलब ये कि जिंदगी के जो तमाम मजे हैं उन्हें इसलिए नहीं छोड़ा जा सकता कि इससे आपकी उम्र बढ़ती है। नुकसान कम होता है।                   दिक्कत तब आती है जब हमें ये अंदाजा नहीं होता कि हम अपने मजे की वजह से खुद को कितना नुकसान पहुंचाते हैं। जैसे कि रोज दो पेग शराब पीने से हमारी उम्र कितनी कम होती है? और शराब पीने से हम कितने दिन ज्यादा जिएंगे? अब अगर इन सवालों के जवाब मिल जाएं तो शायद कुछ लोग श

चिकनगुनिया और मलेरिया का आंतक फैला : मच्छरों को भगाने का सबसे सरल उपाय घर में ही

               इस समय चिकनगुनिया और मलेरिया का आंतक फैला है। ऐसे में बचाव जरुरी है। मच्छरों को भगाने का सबसे सरल उपाय घर में ही मौजूद है। बस इन सात टिप्स को अपनाइए।                 नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लें और मिश्रण बना लें। नीम में वायरस, बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने की क्षमता होती हैं। इसे अपने शरीर पर लगाने से एक खास तरह की बू आएगी जो मच्छरों को दूर भगाएगी और वे 8 घंटों तक आपके पास नहीं मंडराएंगे।                 कपूर में दूसरी चीजों के मुकाबले सबसे ज्यादा देर तक मच्छरों को दूर रखने की क्षमता होती है। कमरे में बस एक कपूर जला दें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। वापस जब कमरे में जाएंगे तो मच्छरों का निशान तक नहीं मिलेगा।                 तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख देने बर से मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। इनका भी मच्छरों पर ऐसा ही असर होता है।                   लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे म

अंजीर : वजन घटाने का खास नुस्खा , यौन शक्ति भी बढ़ाए

              अंजीर का प्रयोग भले ही घरों में अक्सर ना होता हो लेकिन इसके बहुत सारे फायदे हैं। ये फायदे जान जाएंगे तो रोज खाएंगे अंजीर।              अंजीर में फाइबर काफी मात्रा में होने के साथ कैलोरी कम होती है। अंजीर के एक टुकड़े में 47 कैलोरी होती है और फैट 0.2 ग्राम होता है। इसलिए वजन घटाने के लिए ये बेहतर है।               अगर आप नमक ज्यादा खाते हैं तो शरीर में सोडियम का लेवल बढ़ जाता है जिसके ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है। अंजीर इस संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। सूखे अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं।                 अध्ययन में सामने आया है कि रसभरे अंजीर में सूखे अंजीर के अपेक्षा कम एंटीऑक्सीडेंट होता है, तो फायदे के लिए सूखा अंजीर खाएं। ये त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।                  एक सूखे अंजीर में 3 प्रतिशत कैल्शियम होता है जो शरीर के लिए कैल्शियम की जरूरत को पूरा करता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। Keywords : Health,Fitness,Dry fruit,Food

पांच घंटे से कम की नींद : कमजोर हो सकती है याददाश्त

                न्यूयॉर्क : अच्छी नींद व्यक्ति को हेल्दी बनाती है। इंसान को कम से कम छह से आठ घंटे तक सोना चाहिए। आपने बिजी शेड्यूल के चलते अगर आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते, तो यह आने वाले समय में आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अच्छी और पूरी नींद व्यक्ति की सेहत और उसके शरीर के दूसरे अंगों को सही से काम करने में मदद करती है।                 एक नए शोध में पता लगा है कि व्यक्ति द्वारा ली गई पांच घंटे से कम की नींद उसकी याददाश्त पर असर डाल सकती है। यह अध्ययन दिमाग के एक हिस्से हिप्पोकैम्पस में तंत्रिका कोशिकाओं के बीच जुड़ाव न हो पाने पर केंद्रित है।                इस हिस्से का ताल्लुक सीखने और याददाश्त के साथ है। बताया गया है कि कम सोने का याददाश्त पर कैसे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।                ग्रोनिनजेन इंस्टीट्यूट फॉर इवॉल्यूशनरी लाइफ साइंसेज के असिस्टेंट प्रोफेसर रॉबर्ट हैवेक्स ने कहा, "यह साफ हो गया है कि याददाश्त बरकरार रखने में नींद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।                हम जानते हैं कि झपकी लेना महत्वपूर्ण यादों को वापस लाने में सहायक होता है, लेकिन कम नींद कै

हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज़ रोकते हैं दिल की समस्याएं

             न्यूयॉर्क: अपने लाइफस्टाइल में रोज़ाना एक्सरसाइज़ शामिल करना बेहद सुखद कार्य माना जाता है। अक्सर आपने लोगों को पार्क में व्यायाम और योग करते देखा ही होगा। कई लोग ऐसा मोटापा कम करने के लिए करते हैं, तो कई पूरे दिन फ्रेश महसूस करने के लिए। कई को ऐसा करने से खुशी का अहसास होता है, तो कई अपने शरीर को तंदरुस्त रखने और बीमारियों की चपेट में न आने की वज़ह से करते हैं।               ख़ासकर की महिलाएं दिन भर के काम और ऑफिस की वज़ह से खुद के लिए एक्सरसाइज़ करने का समय ही नहीं निकाल पाती हैं। लेकिन व्यायाम करना उतना ही महत्वपूर्ण कार्य है, जितना कि दिन में तीन आहार लेना।               सिर्फ एक्सरसाइज़ ही नहीं अगर आप अपनी डाइट में संतुलित आहार शामिल कर रहे हैं, तो ऐसा करने से भी आप हेल्दी रह पाते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि मोटापे से परेशान लोगों में दिल की बीमारियों के खिलाफ लड़ने में संतुलित आहार और व्यायाम से मज़बूत सुरक्षा मिलती है।              पत्रिका 'अमेरिकी जरनल ऑफ क्लिीनिकल न्यूट्रिशन' में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, एक स्वस्थ ह्दय पाने के लिए स्वस्थ भोजन और

डायबिटीज़ की समस्या से लोग खो रहे आंखों की रोशनी

                लंदन:  डायबिटीज़ शायद ही कभी टीक होती है। हाल में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि मधुमेह की वजह से वैश्विक स्तर पर बीते दो दशकों में दो तिहाई से ज़्यादा लोग आंखों की रोशनी खो चुके हैं।                  अमेरिका स्थित राष्ट्रीय नेत्र अनुसंधान संस्थान संगठन के अनुसार, मधुमेह रेटिनोपैथी में लंबे समय से अधिक डायबिटीज़ की वज़ह से आंख (रेटिना) के अंदर परत की नाजुक रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इससे दिखाई देने में समस्या शुरू हो जाती है।                   ब्रिटेन के एंग्लिया रस्किन विश्वविद्यालय की नेत्र रोग विशेषज्ञ और प्रोफेसर, प्रमुख शोधकर्ता रुपर्ट आर.ए. बार्न ने कहा कि “बीते 20 सालों में दो तिहाई से ज़्यादा लोगों में मधुमेह की वज़ह से दृष्टि हानि अपने भयावह खतरे का संकेत दे रही है। मधुमेह को बड़ी वैश्विक महामारी कहा जाना चाहिए”।                    निष्कर्षो से पता चलता है कि हर 39 नेत्रहीन लोगों को साल 2010 से मधुमेह रेटिनोपैथी की वजह से दृष्टिहानि का सामना करना पड़ रहा है। इसमें 1990 के बाद 27 प्रतिशत की वृद्धि पाई गई है। वे लोग, जिनमें कम या गंभीर दृष्टि हानि की