हर सिगरेट आपकी उम्र पंद्रह मिनट घटा देती है : किसी बुरी लत की काट के लिए कोई अच्छी आदत डाल ली जाए

               हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपने मजे के लिए बहुत से काम करते हैं। जिन चीजों को नुकसानदेह कहा जाता है, उन्हें खाते-पीते हैं। जो काम मना किया जाता है, उसे करते हैं। कभी सोचा है कि मजे के लिए किए गए काम से हमें जो लुत्फ आता है, वो होने वाले नुकसान से ज्यादा होता है या कम?
                 जैसे कि शराब पीना। डॉक्टर अक्सर लोगों को शराब पीने से मना करते हैं। फिर भी लोग पीते हैं, क्योंकि शराब पीने में उन्हें मजा आता है। बीसवीं सदी के ब्रिटिश उपन्यासकार किंग्सले एमिस ने कहा था कि दुनिया का ऐसा कोई लुत्फ नहीं, जिसे दो साल किसी ओल्ड एज होम में काटने के लिए छोड़ा जाए।
                 कहने का मतलब ये कि जिंदगी के जो तमाम मजे हैं उन्हें इसलिए नहीं छोड़ा जा सकता कि इससे आपकी उम्र बढ़ती है। नुकसान कम होता है।
                  दिक्कत तब आती है जब हमें ये अंदाजा नहीं होता कि हम अपने मजे की वजह से खुद को कितना नुकसान पहुंचाते हैं। जैसे कि रोज दो पेग शराब पीने से हमारी उम्र कितनी कम होती है? और शराब पीने से हम कितने दिन ज्यादा जिएंगे? अब अगर इन सवालों के जवाब मिल जाएं तो शायद कुछ लोग शराब पीना छोड़ने के बारे में सोचें भी।
                 इसके लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के गणितज्ञ डेविड स्पीगलहाल्टर ने एक नुस्खा तैयार किया है। जिसकी मदद से आप अपने लुत्फ के लिए किए जाने वाले ऐसे कामों से नुकसान का अंदाजा लगा सकते हैं।
                डेविड कहते हैं कि ये सोचना गलत होगा कि किसी बुरी लत की काट के लिए कोई अच्छी आदत डाल ली जाए।
               जैसे कि शराब पीने के बाद, लिवर को फायदा देने वाली चीजें खा ली जाएं। या फिर रोज सिगरेट पीते हैं तो खूब सारे फल खाना शुरू कर दें। सिगरेट पीने से जो नुकसान होगा, वो फिर भी होगा।
                फिर भी कुछ तुलनाओं से साफ होगा कि आखिर आप अपनी बुरी लत से खुद को कितना नुकसान पहुंचाते हैं।
                रोज बीस सिगरेट पीने से आपकी जिंदगी के सात बरस कम हो जाते हैं। कहने का मतलब ये कि हर सिगरेट आपकी उम्र पंद्रह मिनट घटा देती है।
                रोजाना दो-तीन कप कॉफी पीने से आपकी उम्र एक साल बढ़ जाती है। यानी कॉफी का हर कप आपकी उम्र पंद्रह मिनट बढ़ा देता है।
                 अगर आप टीवी देखने के शौकीन हैं तो जान लें कि रोज दो घंटे टीवी देखने का मतलब है खुद की उम्र एक साल घटाना। यानी हर घंटे टीवी देखने से आपकी उम्र पंद्रह मिनट घटती है।



Keywords : Food,Health,Fitness,care

Comments