विश्व साइकिल दिवस 3 जून : सर्व सुलभ और गरीबों की भरोसेमंद साइकिल चलायें और सेहत बनायें

साइकिल का हमारा जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है।
आज 3 जून है और 2018 से हर साल इस दिन को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
ये साइकिल ही है जो एक गरीब के पास भी होती है और अमीर के पास भी। आज साइकिल डे पर हम आपको बताएंगे साइकिल से होने वाले फायदों के बारे में। 

सबसे पहले साइकिल:
 बच्चा जब धीरे-धीरे बड़ा होता है तो उसे सबसे पहले साइकिल चलाना ही सिखाया जाता है।  साइकिल से ही गाड़ी सीखने की शुरुआत होती है।

गरीबों की भरोसेमंद साइकिल गाड़ी:
 साइकिल सबसे सस्ता साधन है।  जहां आपको दूसरा गाड़ियों में तेल के लिए पैसे खर्च करने होंगे।  वहाँ आपको साइकिल में ऐसा कुछ करने की आवश्यकता ही नहीं है।  स्वास्थ्य के साथ-साथ साइकिल आपके पैसे बचाने का काम भी करता है।

सर्व सुलभ साधन साइकिल:
साइकिल एक ऐसा वाहन है जिसकी पहुंच समाज के हर वर्ग तक है। बड़ी-बड़ी गाड़ियां सिर्फ कुछ लोगों के पास होती हैं परंतु साइकिल एक ऐसी चीज है जो गरीब से लेकर अमीर के पास भी होती है। इसका इस्तेमाल गरीब भी करता है और अमीर भी।

वातावरण के लिए फायदेमंद है:
 साइकिल का उपयोग करने से प्रदूषण नहीं होता है।  बहुत से देशों में लोग साइकिल का इस्तेमाल अधिक करते हैं।सोंचो यदि भारत में भी लोग साइकिल से चलना शरू कर दें तो हमारा देश भी कितना पैसा बचाये और सेहत भी बनाये।

वजन नहीं बढ़ता है:
 रोजाना साइकिल चलाने से वजन बढ़ने की समस्या दूर हो जाती है।  साइकिल चलाने से कैलोरी नष्ट होती है और एक्स्ट्रा फैट कम हो जाता है।

 साइकिल के सिर्फ स्वास्थ्य लाभ ही नहीं हैं इसके और भी कई फायदे हैं ...।

सेहत के लिए फायदेमंद साइकिल चलाना:
 साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।  एक शोध के अनुसार जो व्यक्ति प्रति दिन आधा घंटा साइकिल चलाता है वह उसे नहीं और एक्सरसाइज करने की आवश्यकता ही नहीं है।  साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंग सक्रिय हो जाते हैं।

इम्यूनिटी को बढ़ाता है:
 आप ये जानकारी थोड़ा हैरानी होगी कि साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है।  एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और बीमार होने का खतरा कम हो जाता है।

भारत ही नहीं पूरी दुनिया को आज साइकिल चलाने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और हो सके तो सभी को अपने देश, दुनिया और स्वयं को बचाने के लिए साइकिल चलाने का प्रयास करना चाहिए। इस लेख को पढ़कर कैसा लगा कृपया नीचे कमेन्ट बॉक्स में लिखें। धन्यवाद


Comments